कॉलेज का तीन दिवस से वार्षिक निरीक्षण शुरू। भारतीय शिक्षा समिति के निरीक्षक पहुंचे कॉलेज। शिक्षक की गुणवत्ता जानने का होगा प्रयास।





ऋषिकेश डेस्क
आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का तीन दिवसीय वार्षिक निरीक्षण शुरू हो गया है। 3 दिन तक चलने वाले निरीक्षण के दौरान भारतीय शिक्षा समिति उत्तराखंड के निरीक्षक कॉलेज की व्यवस्थाओं को गहनता से देखेंगे। कॉलेज में मानकों के अनुरूप छात्रों को शिक्षा दी जा रही है या नहीं इस पर भी अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे। इस निरीक्षण का उद्देश्य शिक्षा के गुणवत्ता को बेहतर करना बताया गया है।

बता दें कि तीन दिवसीय वार्षिक निरीक्षण का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत, लोकेंद्र अंथवाल, भगत सिंह बोरा और महेश गुप्ता ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर कक्षा 10 के छात्र यश नारंग ने होल में उपस्थित सैकड़ो छात्रों और निरीक्षण करने पहुंचे निरीक्षकों को देश दुनिया की खबरों की जानकारी बुलेटिन पढ़कर दी।

प्रधानाचार्य उमाकांत पंत और मीडिया प्रभारी नरेंद्र खुराना ने बताया कि निरीक्षकों ने कॉलेज के विभागों में रखें दस्तावेजों के रखरखाव की स्थिति को देखा। रजिस्टर में दर्ज छात्रों की उपस्थिति पर भी अपनी नजर घुमाई। छात्रों से शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर बातचीत की। फिलहाल निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली है। निरीक्षण के समापन पर निरीक्षक अपनी पूरी रिपोर्ट सार्वजनिक करेंगे।

नीलकंठ के पास होंगे गुजरेश्वर महादेव के दर्शन। दावा- 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शनों का होगा पुण्य लाभ।
कोटद्वार में बाबा के नाम पर उपजा विवाद शांत। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से बनाए दूरी।
जयराम आश्रम में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर। युवाओं ने रक्तदान कर लिया मरीजों की जान बचाने का संकल्प। एम्स और जॉली ग्रांट अस्पताल की टीम शामिल।
डॉ. कमल डिमरी ने ‘बालारिष्ट’ पर शोध कर प्राप्त की पीएचडी की उपाधि। ज्योतिष जगत में हर्ष की लहर। कैबिनेट मंत्रियों सहित कई विद्वानों ने दी बधाई।
इनरव्हील क्लब ने बांटे स्वेटर और पुस्तकें, बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान।
दिव्यांग की मदद को नीरजा देवभूमि ट्रस्ट ने बढ़ाया हाथ। ट्राई साइकिल देकर की बड़ी मदद। भविष्य में भी मदद का दिया भरोसा।