डोमेश्वर साहू के पिताजी के निधन पर विद्या मंदिर आवास विकास में शोक सभा का आयोजन।

ऋषिकेश
डोमेश्वर साहू के पूज्य पिताजी के निधन पर विद्या मंदिर आवास विकास में शोक सभा का आयोजन
आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू के पिता चंदू लाल साहू का देहावसान पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा के आयोजन में सभी छात्र छात्राओं एवं आचार्य परिवार ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत एवं उप प्रधानाचार्य नागेन्द्र पोखरियाल ने बताया कि बीती रात को सवा दो बजे रायपुर में उनका स्वर्गवास हो गया है। उनकी आयु लगभग 96 वर्ष थी। पूरा विद्या भारती परिवार में इस दुःख से शोक का वातावरण है। पूरा विद्या भारती परिवार चंदू लाल साहू की पुण्य आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है कि पुण्यात्मा को श्री चरणों में स्थान दे व परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।


पानी की टंकी बनी काल, मां और दो बेटों की दम घुटने से मौत
मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
बिजली के पोल पर लाइनमैन की करंट लगने से मौत, UPCL के खिलाफ परिजनों का गुस्सा फूटा
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा
25 जुलाई से रामझूला पुल पर पैदल चलना भी बंद