योगी आदित्यनाथ की माता हिमालय अस्पताल में भर्ती। माता से मिलने आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। एसएसपी ने सुरक्षा के किए कड़े प्रबंध।





ऋषिकेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी स्वास्थ्य खराब होने की वजह से जॉली ग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती हुई हैं। वार्ड नंबर 111 के 15 नंबर कमरे में योगी की माता का इलाज चल रहा है। फिलहाल डॉक्टरों ने काफी सारे ब्लड सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किये हैं। अपनी माता सावित्री देवी के बीमार होकर अस्पताल में भर्ती होने की सूचना से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी चिंतित बताए जा रहे हैं। इसलिए वह हिमालयन अस्पताल में अपनी माता से मिलने के लिए आज दोपहर को पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हिमालयन अस्पताल पहुंचाने की सूचना से पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। बताया जा रहा है कि वह लखनऊ से सीधे जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर चार्टर विमान से पहुंचेंगे। जहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिमालयन अस्पताल जाएंगे। यहां उनकी सुरक्षा को लेकर अस्पताल में भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को देखते हुए डोईवाला रानीपोखरी और ऋषिकेश थाना पुलिस को अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्धों पर नजर रखने और नाकों पर चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं।

नीलकंठ के पास होंगे गुजरेश्वर महादेव के दर्शन। दावा- 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शनों का होगा पुण्य लाभ।
जयराम आश्रम में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर। युवाओं ने रक्तदान कर लिया मरीजों की जान बचाने का संकल्प। एम्स और जॉली ग्रांट अस्पताल की टीम शामिल।
सम्मान देकर बढ़ा दी जिम्मेदारियां। सूर्य किरण वेलफेयर समिति का कार्यक्रम। देखें किसको मिला सम्मान किसकी हुई हौसला अफजाई।
निर्धन बेटी की मदद के लिए अभिभावक बना लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन। देखिए कैसे और किस प्रकार की मदद।
निर्दलीय प्रत्याशी के फाड़ दिए बैनर और होल्डिंग। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग।
राष्ट्रीय सेवा योजना का रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ शुभारंभ। मुख्य अतिथियों ने शिविर में जाने की बताई विशेषताएं। क्या है खास देखिए।