त्रिवेणी घाट चौक पर बस के हुए ब्रेक फेल। अवैध रूप से सवारी भर रहे तीन वाहन क्षतिग्रस्त। वाहनों में यात्री नहीं होने से टला हादसा।



ऋषिकेश
ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट चौक पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बस ब्रेक फेल होने से बेकाबू हो गई। घटना में घाट चौक पर अवैध रूप से सवारी भरने के लिए खड़े तीन मैक्स वाहनों को बस ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों मैक्स वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वाहनों के बाहर खड़े चालकों ने किसी तरह दूर होकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि वाहनों में कोई सवारी नहीं बैठी थी। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के दौरान बस में करीब एक दर्जन सवारी बैठी हुई थी। जो सभी सुरक्षित हैं। घटना के बाद मैक्स वाहनों के चालकों ने बस के ड्राइवर को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि ट्रैफिक इंचार्ज अनवर खान ने क्रेन की मदद से बस को सड़क से साइड हटाकर अपने कब्जे में ले लिया है। ड्राइवर को भी पुलिस ने अपने हिरासत में लिया है। फिलहाल अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बस हरिद्वार से ऋषिकेश आ रही थी। प्रथम जांच में पता चला है कि बस के ब्रेक फेल हुए हैं।

साहित्य पथ की मांग करेगी साहित्य सभा। यूपी की साहित्य सभा सीएम और रक्षा मंत्री को देगी ज्ञापन।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुई मातृशक्ति देवी दर्शन यात्रा। श्यामपुर की महिलाओं ने निशुल्क की सुरकंडा मंदिर की यात्रा। गढ़ महिला उत्थान समिति की पहल।
नीलकंठ के पास होंगे गुजरेश्वर महादेव के दर्शन। दावा- 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शनों का होगा पुण्य लाभ।
कोटद्वार में बाबा के नाम पर उपजा विवाद शांत। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से बनाए दूरी।
जयराम आश्रम में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर। युवाओं ने रक्तदान कर लिया मरीजों की जान बचाने का संकल्प। एम्स और जॉली ग्रांट अस्पताल की टीम शामिल।
डॉ. कमल डिमरी ने ‘बालारिष्ट’ पर शोध कर प्राप्त की पीएचडी की उपाधि। ज्योतिष जगत में हर्ष की लहर। कैबिनेट मंत्रियों सहित कई विद्वानों ने दी बधाई।