नवनियुक्त एसपी देहात जया बलूनी पहुंची ऋषिकेश। चोरी और सड़क हादसों को लेकर दिखाई दी गंभीर। समीक्षा बैठक में दिए कई दिशा निर्देश।

ऋषिकेश डेस्क
ऋषिकेश और रायवाला थाना क्षेत्र अंतर्गत लगातार बढ़ रही चोरी और सड़क दुर्घटनाओं पर नवनियुक्त एसपी देहात काफी गंभीर नजर आ रही है। एसपी देहात ने चोरी और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
बता दे कि एसपी देहात जया बलूनी ने चार धाम यात्रा बस ट्रांजिट कैंप में ऋषिकेश रायवाला और रानीपोखरी पुलिस के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों से चोरी और सड़क दुर्घटनाओं में हो रही वृद्धि को लेकर सवाल जवाब किए। उनसे चोरी और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विचार विमर्श भी किया। रायवाला और ऋषिकेश कोतवाली पुलिस को जल्द से जल्द चोरियों का खुलासा करने और सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को निर्देशित किया। एसपी देहात ने बताया कि ऋषिकेश और रायवाला क्षेत्र में जितनी भी चोरियां हुई है उनका जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा। चोरों को पड़कर सलाखों के पीछे पुलिस जल्दी ही भेजेगी। जितनी भी चोरियां क्षेत्र में हुई है उनको खोलने के लिए पुलिस के साथ एसओजी की टीम भी काम कर रही है। क्षेत्र में लगभग 40 सीसीटीवी कैमरे खराब है जिनको चालू करने के लिए संबंधित विभागों से पत्राचार भी शुरू कर दिया गया है। बैठक में चोरी और ट्रैफिक के मुद्दे के अलावा अधिकारियों को पेंडिंग विवेचना जल्द पूरी करने के साथ फरार वारंटी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। थाना चौकी कोतवाली में आने वाले किसी भी फरियादी को बिना शिकायत लिए बैरंग नहीं भेजने के लिए भी कहा गया है।





आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था ने किया कोतवाली हर्षिल का निरीक्षण एवं स्थलीय भ्रमण
16 नवंबर को बंद होंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट
सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज
मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन
विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर एवं नक्षत्र वाटिका का होगा निर्माण
सीएम धामी के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश