किन्नर और नेपाली ने धरा साधु का वेश और फिर खाया मीट भात। हुआ विवाद।

ऋषिकेश डेस्क
ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के निकट मीट मार्केट में साधु वेश में दो लोगो के मीट भात खाने पर विवाद हो गया। हिंदू शक्ति संगठन ने साधु वेश में मीट भात खा रहे एक किन्नर और नेपाली युवक को पकड़ लिया। साधुओं के चोले को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए दोनो को खरी खोटी सुनाई। मौके पर पुलिस को भी बुलाया। पुलिस किन्नर और नेपाली को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। जहां पुलिस ने चालान काट उनको छोड़ दिया।
हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघव भटनागर ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा मिली सूचना के आधार पर वह रेलवे स्टेशन के निकट मीट मार्केट अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। यहां एक दुकान में साधु वेश में बैठे दो लोग मीट भात खाते हुए दिखाई दिए। पूछताछ में पता चला कि साधु वेश में एक किन्नर और दूसरा नेपाली युवक है। जिन्होंने गले में तुलसी और रुद्राक्ष की माला के साथ जनेऊ पहना हुआ है। माथे पर चंदन का टीका लगाया है। इसी के साथ वह दोनों नशे में भी हैं। किन्नर और नेपाली युवक की यह हरकत साधु समाज को कलंकित करने वाली है। इनके जैसे लोग सनातन धर्म को बदनाम कर रहे हैं। इसलिए इन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मौके पर पहुंची पुलिस विवाद बढ़ने पर फर्जी साधु बने किन्नर और नेपाली युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि चालान काटने के बाद आरोपियों को छोड़ दिया गया है। उन्हें दोबारा इस प्रकार की हरकत नहीं करने की हिदायत भी दी है।

मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग
युवा कांग्रेस का लखनपुर चुंगी में ‘Call for Protest’ अभियान; कल रुद्रपुर में कलेक्टर कार्यालय घेराव की अपील
आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं 40 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की विकास की रीति- नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा
डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिलेगा प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार