निवर्तमान पार्षद देवेंद्र प्रजापति ने की एसडीएम से मुलाकात। मतदान केंद्र को लेकर की यह मांग।

ऋषिकेश
ऋषिकेश के निवर्तमान पार्षद देवेंद्र प्रजापति ने वार्ड नंबर 5 पुष्कर मंदिर मार्ग स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 10 के कमरों के रास्ते अलग-अलग करने की मांग एसडीएम से की है। गुरुवार को निवर्तमान पार्षद देवेंद्र कुमार प्रजापति ने एसडीएम से मुलाकात की। एसडीएम को एक ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में देवेंद्र प्रजापति ने बताया कि नगर निगम ऋषिकेश के वार्ड नंबर 5 पुष्कर मंदिर के मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 10 में मतदान के लिए दो कमरे हैं। जिनमें आने-जाने के लिए बरामदे से केवल एक ही दरवाजा है। इस कारण मतदाताओं को मतदान करने में विलंब होता है। अन्य दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। एक दरवाजा होने के कारण महिलाओं को भी मतदान करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए मतदान केंद्र में एक और दरवाजा बनाया जाए। उन्होंने बताया कि वार्ड में मतदाताओं की संख्या करीब ढाई हजार के आसपास है।





आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था ने किया कोतवाली हर्षिल का निरीक्षण एवं स्थलीय भ्रमण
16 नवंबर को बंद होंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट
सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज
मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन
विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर एवं नक्षत्र वाटिका का होगा निर्माण
सीएम धामी के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश