
महिलाओं की मदद को मिला दो सिलाई मशीन।
ऋषिकेश
ऋषिकेश के शिवाजी नगर और आवास विकास कॉलोनी में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के दो सामाजिक संस्थाओं में निशुल्क सिलाई केंद्र चलाया जा रहा है। इन सिलाई केदो में 30 महिलाएं सिलाई सीख रही है अखिल भारतीय महिला मारवाड़ी संगठन ने दोनों संस्थाओं को दो सिलाई मशीन महिलाओं की मदद के लिए उपलब्ध कराई हैं। इस पर विद्या भारती के प्रांतीय सेवा प्रमुख पुरुषोत्तम बिजलवान, आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत व पूर्व प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने मारवाड़ी संगठन की अध्यक्षा नूतन अग्रवाल व समस्त टीम का आभार व्यक्त किया है। मौके पर सेवा प्रमुख यशोदा भारद्वाज एवं उप सेवा प्रमुख लक्ष्मी चौहान ने बताया कि सभी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। नूतन अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं की मदद के लिए भविष्य में प्रयास किए जाएंगे।


एसएसबी 14वीं वाहिनी और सोसाइटी फॉर एनवायरमेंट का साझा संकल्प: हरेला पर्व पर डोईवाला कैंप में वृहद पौधारोपण
हरेला पर्व पर मालन धाम में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण हमारी संस्कृति और जिम्मेदारी : ऋतु खण्डूडी भूषण
एमडीडीए का बड़ा शिकंजा, 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई निर्माणों पर सीलिंग
देहरादून महायोजना-2041 के आठवें दिन उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे विकसित दून के सुझाव
हर्रावाला रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास उत्तराखंड के विकास को देगा नई गति : त्रिवेन्द्र सिंह रावत
सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के तहत जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में जनपद को मिली बडी सौगात