दिव्यांग की मदद… उपलब्ध कराई व्हीलचेयर.. देखिए कौन बना मददकर्ता।


ऋषिकेश
ऋषिकेश में जरूरतमंदों की मदद करने वाली नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक दिव्यांग की मदद को फिर से हाथ आगे बढ़ाया है। ट्रस्ट ने अपनी ओर से दिव्यांग को एक व्हीलचेयर उपलब्ध कराई है। व्हीलचेयर मिलने पर दिव्यांग काफी खुश नजर आया है। दिव्यांग ने मदद करने पर ट्रस्ट की अध्यक्ष नीरजा गोयल का आभार व्यक्त किया है।
नीरजा गोयल ने बताया कि नंदू फॉर्म में रह रहे एक 22 वर्षीय युवक को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई है। वह जन्म से ही चलने फिरने में असमर्थ है। उसके पिता मजदूरी करके घर का भरण पोषण चलाते हैं। युवक के पिता ने बताया कि बचपन में उसका कई जगह इलाज कराया। लेकिन वह ठीक नहीं हो सका। जिसकी वजह से वह हमेशा घर पर ही रहता है। ट्रस्ट को उषा जोशी के माध्यम से युवक के बारे में पता चलते ही ट्रस्ट ने जल्द से जल्द से युवक को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई है।

चारधाम ट्रांजिट कैंप में आतंकी हमले की सूचना से हड़कंप। पुलिस ने मॉक ड्रिल से परखी दक्षता। कई विभागों ने दिखाया आपसी तालमेल।
टप्पेबाज गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को दिए नियुक्त पत्र
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय