




निर्मल आश्रम द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
ऋषिकेश
चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणीय भूमिका निभा रहे निर्मल आश्रम अस्पताल ऋषिकेश द्वारा आज दिनांक 3 मार्च 2025 को निर्मल आश्रम खैरी कलाँ, नजदीक नेपाली फार्म, ऋषिकेश में 16वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। निर्मल आश्रम खैरी कलाँ में तीन दिन तक चलने वाले एन.जी.ए. एवं एन.ई.आई के वार्षिक समागम के दूसरे दिन यानि कि आज परिवर्तन चैरिटेबल बल्ड बैंक के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोग रक्तदान के लिए आगे आए। अस्पताल चिकित्सा निदेशक डा. अजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा साल में दो बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है और इस कड़ी में यह 16वाँ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर है। इस पुनीत यज्ञ में लोगों ने स्वेच्छित रक्तदान के जरिए मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। उन्होंने बताया कि इस शिविर का शुभारंभ निर्मल आश्रम के महंत बाबा राम सिंह जी महाराज ने स्वयं अपने करकमलों द्वारा रिबन काट कर किया। इस मौके पर महाराज जी ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को जीते जीते रक्तदान एवं मरणोंपरांत नेत्रदान का संकल्प लेना चाहियें तथा मानव सेवा से बढ़कर दुनियां में कोई कार्य नहीं है। इस दौरान संत जोध सिंह जी महाराज ने चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में निर्मल आश्रम की ओर से चल रहे जन कल्याणकारी कार्यों को जारी रखने का आश्वासन दिया। इस मौके पर करमजीत सिंह, डा. इंदू शर्मा, संदीप चैधरी, अमन कुमार, चरनजीत सिंह, कुलदीप सिंह(दीप्पा जी), हरमनप्रीत सिंह, अजय शर्मा, ललिथा कृष्णास्वामी, डा. सुनीता शर्मा, अमृतपाल डंग, गुरजिंदर सिंह, दिनेश शर्मा, हरप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह, दविंदर सिंह भट्टी, अनिल किंगर एवं शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


नीलकंठ के पास होंगे गुजरेश्वर महादेव के दर्शन। दावा- 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शनों का होगा पुण्य लाभ।
कोटद्वार में बाबा के नाम पर उपजा विवाद शांत। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से बनाए दूरी।
जयराम आश्रम में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर। युवाओं ने रक्तदान कर लिया मरीजों की जान बचाने का संकल्प। एम्स और जॉली ग्रांट अस्पताल की टीम शामिल।
डॉ. कमल डिमरी ने ‘बालारिष्ट’ पर शोध कर प्राप्त की पीएचडी की उपाधि। ज्योतिष जगत में हर्ष की लहर। कैबिनेट मंत्रियों सहित कई विद्वानों ने दी बधाई।
इनरव्हील क्लब ने बांटे स्वेटर और पुस्तकें, बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान।
दिव्यांग की मदद को नीरजा देवभूमि ट्रस्ट ने बढ़ाया हाथ। ट्राई साइकिल देकर की बड़ी मदद। भविष्य में भी मदद का दिया भरोसा।