स्वर्गीय प्रेम सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर। महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य और विधायक मुन्ना सिंह चौहान पहुंचे। रक्तदान करने वालों की करी हौसला अफजाई। वाटर कूलर का लोकार्पण और आंगनवाड़ी में दी मदद।
साधना न्यूज़ लाइव
12 months ago



स्वर्गीय प्रेम सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर। महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य और विधायक मुन्ना सिंह चौहान पहुंचे। रक्तदान करने वालों की करी हौसला अफजाई। वाटर कूलर का लोकार्पण और आंगनवाड़ी में दी मदद।
ऋषिकेश
पूर्व ग्राम प्रधान स्वर्गीय प्रेम सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर इंदिरा नगर में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य और विधायक मुन्ना सिंह चौहान पहुंचे। परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड बैंक ने रक्तदान शिविर में अपनी सेवाएं दी 130 लोगों ने रक्तदान करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। लेकिन 76 लोग ही शिविर में रक्तदान कर सके। महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य और विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने रक्तदान करने वालों को अपने हाथों से सर्टिफिकेट देकर उनकी हौसला अफजाई की।

स्वर्गीय प्रेम सिंह बिष्ट के पुत्र राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ने कहा कि वह अपने पिता के बताएं सिद्धांतों पर चलने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए 10 सेट टेबल कुर्सी फर्नीचर और जरूरतमंद तीन बच्चों की शिक्षा के लिए पांच पांच हजार रुपए की राशि प्रदान की। इसके अलावा राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट के परिवार और मोहनी निवास के लोगों के सहयोग से लगाए गए एक वाटर कूलर का भी उद्घाटन किया। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट के द्वारा जनहित में किया जा रहे कार्यों की सहाना की उन्होंने कहा कि आज पिता के नाम को जीवित रखने के लिए जो प्रयास राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट कर रहे हैं वह लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बना हुआ है। कार्यक्रम में ज्योति सजवान, कुशलानन्द थपलियाल, सुरेश पाल, दिनेश सजवान , द्वारिका प्रसाद तिवारी, दीपक गुनसोला, पूर्व प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत, मनोहर सिंह रावत ,देवी प्रसाद भट्ट, अनिल पाल भुपेन्द्र शर्मा, सन्दीप हटवाल बृज सिंह बिष्ट, पकंज सिंघल, बबीता बिष्ट सुमित थपलियाल ,रामसिंह पवार , उमादत्त डंगवाल, रवि पाल ,अंकित सैनी, हर्षित धीमान, शिवनाथ मौर्य, शशि ,कुसुम अग्रवाल ,विनिता अग्रवाल ,किरण गुसाई ,रंजन अंथवाल ,अमित गांधी ,सन्दीप शर्मा , शुभम शर्मा,पिंकी ममगाई आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को दिए नियुक्त पत्र
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
हरिद्वार प्रेस क्लब में संवाद कार्यक्रम का आयोजन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना