इनर व्हील क्लब के नए सत्र की बैठक। पांच महिला डॉक्टरों को किया सम्मानित। तीज महोत्सव मनाने पर हुआ विचार विमर्श।


इनर व्हील क्लब के नए सत्र की बैठक। पांच महिला डॉक्टरों को किया सम्मानित। तीज महोत्सव मनाने पर हुआ विचार विमर्श।
ऋषिकेश
इनरव्हील क्लब ऋषिकेश के नए सत्र में प्रथम बैठक शहर के होटल में आयोजित की गई। जिसमे क्लब की पांच महिला डॉक्टरों डा०रितु प्रसाद, डा इन्दु शर्मा, डा सीमा सक्सेना, डा मधु शर्मा तथा डॉक्टर प्रियंका गोयल को क्लब की वरिष्ठ सदस्याओ ने शाल ओढ़ाकर एवं पुष्प-गुच्छ व स्मृति-चिन्ह भेटं कर सम्मानित किया। क्लब अध्यक्षा नलिनी शर्मा ने बताया कि डॉक्टर्स हमारे रियल हीरोज है।

इनका सेवा-भाव इन्हें और खास बनाता है। क्लब जुलाई माह में डॉक्टर-दिवस के अवसर पर डॉक्टर्स को प्रतिवर्ष विशेष तौर पर सम्मानित करता है, तथा इनके लिए यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि जब जिंदगी हारने लगती है तब उम्मीद की संजीवनी देते हैं। डाक्टर हर जख्म को मुस्कान में बदल देते है। डाक्टर ना दिन की ना रात की परवाह करते हैं डाक्दर। भूख तो क्या नींद भी कुर्बान कर देते हैं डॉक्टर। मरीज को बचाने मे जी जान लगा देते हैं डाक्टर। ये रियल हीरोज ही योग्य है सम्मान के। उन्होंने बताया कि जल्दी ही क्लब हरियाली तीज के अवसर पर एक विशेष रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। बैठक में बड़ी संख्या में क्लब सदस्याओ ने भाग लिया एवं जुलाई व अगस्त माह में होने वाली क्लब की आगामी नीतियो पर चर्चा की पता और अपना सुझाव दिया। बैठक मे डौली मिश्रा, मानवी, रेखा, सलोनी, रितु आदि 40 से अधिक सदस्याओ ने भाग लिया।

चारधाम ट्रांजिट कैंप में आतंकी हमले की सूचना से हड़कंप। पुलिस ने मॉक ड्रिल से परखी दक्षता। कई विभागों ने दिखाया आपसी तालमेल।
टप्पेबाज गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को दिए नियुक्त पत्र
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय