कोटद्वार में बाबा के नाम पर उपजा विवाद शांत। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से बनाए दूरी।

कोटद्वार में बाबा के नाम पर उपजा विवाद अब पुलिस की तत्परता से शांत होने लगा है। शहर की फिजाओं में फिर से आपसी भाईचारा भी घुल रहा है। इस भाईचारे को सोशल मीडिया पर असामाजिक तत्व तोड़ने की कोशिश न करे इसके लिए शहर के हिंदू मुस्लिम भाइयों ने शहर के लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से दूरी बनाने की अपील की है। इसी के साथ उन्होंने कहा है कि शहर में अमन चैन शांति कायम है और इसे असामाजिक तत्व बिगाड़ने की कोशिश ना करें। बता दे कि कोटद्वार क्षेत्र में पूर्ण रूप से शांति सौहार्द की स्थिति है। शहर में सभी बाजार सामान्य रूप से खुले हुए हैं। यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है। आमजन का दैनिक आवागमन बिना किसी बाधा के सुरक्षित एवं सहज रूप से किया जा रहा है। लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक, अपुष्ट एवं तथ्यहीन खबरों का प्रसार किया जा रहा है। जिनका कोटद्वार की वास्तविक स्थिति से कोई संबंध नहीं है। इस प्रकार की अफवाहें केवल भ्रम और अनावश्यक चिंता उत्पन्न कर रही है। जिनसे सभी नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसी क्रम में कोटद्वार के स्थानीय नागरिकों द्वारा भी आमजन से सकारात्मक अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट सूचना संदेश अथवा वीडियो पर विश्वास न करें और बिना पुष्टि किए उसे सोशल मीडिया पर साझा न करें। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। एसएसपी सर्वेश पंवार का कहना है कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।



रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें- मुख्यमंत्री
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए राज्य स्तरीय विपणन केंद्र
कुंभ मेला तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप, दक्षद्वीप एवं कनखल क्षेत्र का किया निरीक्षण
नई दिल्ली में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से शिष्टाचार भेंट करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
अत्याधुनिक रडार से तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन जांच