नीलकंठ के पास होंगे गुजरेश्वर महादेव के दर्शन। दावा- 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शनों का होगा पुण्य लाभ।


ऋषिकेश
ऋषिकेश से 20 किमी दूर, आध्यात्मिक ऊर्जा के केंद्र मणिकूट पर्वत पर 13 से 15 फरवरी तक त्रयोदश ज्योतिर्लिंग की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 हरिओम महाराज ने स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। महाराज के अनुसार यह स्थान न केवल पौराणिक है बल्कि शिव-शक्ति की साक्षात ऊर्जा का संगम है। महाराज ने बताया कि उन्होंने कार्यक्रम में आने वाले भक्तों के लिए पेयजल विश्राम और दर्शन की व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश आश्रम से जुड़े सदस्यों को दिए हैं। उन्होंने इस आयोजन को लेकर मुख्य बिंदुओं पर फोकस करते हुए बताया कि इस नवनिर्मित ज्योतिर्लिंग को गुजरेश्वर महादेव के रूप में नई पहचान मिलेगी। उनका दावा है कि देश के विभिन्न कोनों में स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का सम्मिलित फल अकेले इस त्रयोदश ज्योतिर्लिंग के दर्शन से प्राप्त होगा। मणिकूट पर्वत का उल्लेख शिव पुराण और वेदों में मिलता है। यह विश्व का एकमात्र पर्वत है जिसकी परिक्रमा का विधान है। यहां 11 कुंड निरंतर प्रज्जवलित हैं और 11 रुद्राक्ष के वृक्ष 11 रुद्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं। बताया कि 13 फरवरी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की शुरुआत होगी। विशेष अनुष्ठान के तहत तीन दिनों तक विशेष यज्ञ और पूजन होगा। शिवरात्रि के पावन अवसर पर ज्योतिर्लिंग की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों सहित हजारों श्रद्धालुओं के पहुँचने की संभावना है। सुरक्षा और सुविधाओं को देखते हुए प्रशासन और आश्रम की टीमें मुस्तैद हैं। महाराज ने भक्तों से इस पुण्य कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

चारधाम ट्रांजिट कैंप में आतंकी हमले की सूचना से हड़कंप। पुलिस ने मॉक ड्रिल से परखी दक्षता। कई विभागों ने दिखाया आपसी तालमेल।
टप्पेबाज गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को दिए नियुक्त पत्र
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय