निशुल्क नेत्र जांच शिविर में मरीजों को मिला लाभ। 46 को मोतियाबिंद 35 को दृष्टि दोष मिला। वीरा देवी बिष्ट की 65वीं जयंती पर लगा शिविर।

ऋषिकेश डेस्क
राज्य स्थापना दिवस और वीरा देवी बिष्ट की 65वीं जयंती पर विस्थापित कॉलोनी इंदिरा नगर में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत वीरा देवी के पुत्र निवर्तमान पार्षद व रक्तवीर राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट और संजय प्रेम सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित करके किया। मौके पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट जिस प्रकार जन सेवा का काम कर रहे हैं वह सराहनीय है। समय-समय पर रक्तदान करके मरीजों की जान बचाना और लोगों को भी रक्तदान करने के प्रति जागरूक करना समाज में मरीजों के लिए बड़ा योगदान है। आज जिस प्रकार से क्षेत्र के लोगों की मदद के लिए निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया है। वह तारीफे काबिल है।

राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ने बताया कि निशुल्क नेत्रजा शिविर में 370 लोगों की आंखों की जांच की गई है। इनमें 46 लोगों की आंखों में मोतियाबिंद और 35 लोगों में दृष्टि दोष पाया गया है। इन सभी मरीजों का इलाज और ऑपरेशन निर्मल आई इंस्टिट्यूट में निशुल्क किया जाएगा। शिविर के समापन पर भरत मंदिर के महल वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट के समस्त टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिविर में निवर्तमान मेयर अनीता ममंगाई, पूर्व राज्यमंत्री संदीप गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, कपिल गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंघल, प्रतीक कालिया, जयंत किशोर शर्मा, विनोद भट्ट, गोपाल रावत, यशवंत रावत, दीपक धमीजा, मेजर गोविन्द सिंह रावत, बबीता बिष्ट, अंजना बिष्ट, सुधा असवाल, संजय प्रेम सिंह बिष्ट, विकास शाही, राजेंद्र गुप्ता, दीपक भारद्वाज, अक्षय मल्होत्रा, शुभम शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, सविता चौहान, सरिता गुनसोला, दीपक गुनसोला, सरिता असवाल, आदि उपस्थित रहे।



रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें- मुख्यमंत्री
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए राज्य स्तरीय विपणन केंद्र
कुंभ मेला तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप, दक्षद्वीप एवं कनखल क्षेत्र का किया निरीक्षण
नई दिल्ली में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से शिष्टाचार भेंट करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
अत्याधुनिक रडार से तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन जांच