समुदाय विशेष के युवक को हिंदु संगठनों ने धूना। लव जिहाद के मामले पर भड़के हिंदू संगठन। युवक को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार।

ऋषिकेश डेस्क
तीर्थनगरी में लव जिहाद का नया मामला सामने आया है। देहरादून रोड स्थित एक कमर्शियल कंपलेक्स में संचालित सलून में समुदाय विशेष के युवक ने अपने साथ काम करने वाली हिंदू लड़की के साथ छेड़छाड़ की है। उसे अपने प्रेम जाल में फंसने का काम किया है।
इनकार करने पर लड़की को उसके भाई के साथ जान से मारने की धमकी भी दी है। मामला हिंदू संगठनों के पास पहुंचा तो वह भड़क गए। हिंदू संगठनों ने सलून में घुसकर समुदाय विशेष के युवक को पकड़ लिया। मौके पर युवक ने हिंदू संगठनों के साथ भी बदसलूकी की। जिस पर हिंदू संगठनों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और वह युवक को घसीट कर सड़क तक ले आए। उसे मारते-मारते कोतवाली ले गए। जहां पीड़ित लड़की ने युवक के खिलाफ पुलिस को लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा जाएगा। हिंदू शक्ति संगठन के अध्यक्ष रघु भटनागर ने बताया कि शहर में लव जिहाद के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिसे हिंदू संगठन बर्दाश्त नहीं करेंगे। गिरफ्तार हुए युवक का नाम साहिल है। जो एक कमर्शियल कंपलेक्स में संचालित सालों में काम करता है। वहीं पर एक स्थानीय लड़की भी नौकरी करती है। जिसे साहिल काफी लंबे समय से परेशान कर रहा है। उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास भी किया है। जब पानी सर से ऊपर गुजरा तो लड़की ने अपने भाई को पूरी बात बताई। जिसके बाद हिंदू संगठनों ने यह कार्रवाई की है। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी को मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।






मुंबई में नैनीताल के बरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिला राजभाषा गौरव पुरस्कार
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
राज्य आंदोलनकारी पार्वती विष्ट अमर रहे नारों से गूंज उठा शमशान घाट
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
16 सितंबर से 23 सितंबर तक होगा 124वां श्री नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव
हिंदी के साथ उत्तराखण्ड की लोकभाषाओं और साहित्य के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री