ऋषिकेश डेस्क
श्री देव सुमन विश्वविद्यालय का पांचवा दीक्षांत समारोह 19 नवंबर को होगा। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह शामिल होंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के साथ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
दीक्षांत समारोह के कार्यक्रम को लेकर आज विश्वविद्यालय परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनके जोशी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दीक्षांत समारोह में वर्ष 2022-23 के स्नातक और परास्नातक कक्षाओं के 21 हजार 230 छात्रों को उपाधि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में उच्चतम अंक पाने वाले 81 छात्रों को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। साथ ही स्नातक स्तर पर कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को श्री देव सुमन गोल्ड मेडल का सम्मान मिलेगा। वहीं परास्नातक स्तर पर तीन विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को कैप्टन शूरवीर सिंह पंवार पदक और स्नातक स्तर पर वाणिज्य संख्या में सर्वोच्च अंक प्राप्तकर्ता को स्वर्गीय श्री नंदराम पुरोहित स्वर्ण पदक दिया जाएगा। मौके पर वीसी ने कॉलेज कैंपस की तमाम प्रकार की उपलब्धियां के बारे में भी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि परिसर में बीबीए बीसीए और एमएससी माइक्रोबायोलॉजी जैसे रोजगार परख पाठ्यक्रम संचालित किया जा चुके हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत गुणवत्ता पर शिक्षा पर विश्वविद्यालय का फोकस है। गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा के तहत नए-नए शोध कार्य भी किया जा रहे हैं। इस साल फैकल्टी के सदस्यों ने 196 में रिसर्च पेपर्स का प्रकाशन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। 10 पुस्तकों और 19 पुस्तकों में विभिन्न अध्यायों का प्रकाशन किया गया है। बीते सत्र में 32 सेमिनार आयोजित किए गए। जबकि 145 फैकल्टी मेंबर्स ने विभिन्न कॉन्फ्रेंस और सेमिनार में हिस्सा लिया। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी पूरा फोकस बना हुआ है।