शहर में एक्सपायरी सामान बेच रहे दुकानदार। शिकायत के बाद उल्टा ग्राहको को दे रहे दोष। एक्सपायरी सामान की वीडियो हुई वायरल। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से कार्रवाई की मांग।

ऋषिकेश डेस्क
ऋषिकेश में ग्राहकों की जागरूकता की कमी का फायदा दुकानदार जमकर उठा रहे हैं। दुकानदार ग्राहकों को एक्सपायरी सामान बेचकर उन्हें बीमार करने का काम कर रहे हैं। यदि कोई ग्राहक जागरूकता दिखाते हुए एक्सपायरी सामान की शिकायत संबंधित दुकानदार से कर रहा है तो दुकानदार उनसे लड़ाई झगड़ा करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। कई बार इस प्रकार के मामले सामने आ चुके हैं।
ताजा मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वायरल वीडियो हरिद्वार रोड स्थित टैक्सी यूनियन के सामने एक दुकान की है। जहां नामी कंपनी की एक्सपायरी नमकीन के पैकेट बेचे जा रहे है। इस दुकान से बनखंडी निवासी शीतल पाल ने एक नमकीन का पैकेट खरीद कर खाना शुरू किया तो नमकीन का स्वाद खराब महसूस हुआ। पैकेट पर एक्सपायरी डेट देखने पर युवती के होश उड़ गए। पैकेट पर लिखी एक्सपायरी डेट करीब सप्ताह भर पुरानी दिखाई दी। शीतल नमकीन का पैकेट लेकर दुकानदार के पास गई तो दुकानदार ने नमकीन का पैकेट वापस लेने से मना कर दिया और पैसे भी वापस देने से इनकार किया। इस बात को लेकर दुकानदार और शीतल के बीच बहस हुई। इस बीच शीतल ने अपने मोबाइल से एक्सपायरी नमकीन के पैकेट और दुकानदार की वीडियो बना ली। शीतल पाल ने बताया कि शिकायत करने पर दुकानदार गलती मानने की बजाय उल्टा उलझने लगा। शीतल पाल ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की है।






प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री
सुरक्षा को लेकर सूर्या रोशनी लिमिटेड काशीपुर प्लांट में विशेष पहल
ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस की कार्रवाई, 61 वर्षीय वारंटी गिरफ्तार
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
पंजाबी समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, सेवा, साहस और राष्ट्रभक्ति भारत की शक्ति का प्रतीक: मुख्यमंत्री