मुख्यमंत्री पुष्कर धामी 22 सितंबर को माँ नन्दा सुनन्दा के करेंगे दर्शन

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी 22 सितंबर को माँ नन्दा सुनन्दा के करेंगे दर्शन
रिपोर्ट- ललित जोशी
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में श्री राम सेवक सभा के तत्वावधान में माँ नैना देवी मंदिर में माँ श्री नन्दा सुनन्दा की मूर्ति विराजमान है। जिसके चलते 22 सितंबर यानी मंगलवार पुष्कर सिंह धामी नैनीताल में माँ के दर्शन को आ रहे हैं। इस आशय की जानकारी जिलाधिकारी ललित मोहन रायल ने दी।उन्होंने बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।
यहाँ बता दें नैनीताल विधायक सरिता आर्या, राम सेवक सभा के पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी, नगर पालिका के नामित सदस्य आनन्द बिष्ट निमंत्रण पत्र देकर आये थे। जिसको मुख्यमंत्री धामी ने स्वीकार कर लिया।
प्राप्त कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 22 सितम्बर को अपराह्न 2:30 बजे जीटीसी हेलीपेड देहरादून से प्रस्थान कर 3:30 बजे सेंट जोसेफ कॉलेज हैलीपेड नैनीताल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपराह्न 3:50 बजे श्री नयना देवी मन्दिर पहुंचकर नंदा देवी महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे तथा सांय 5 बजे सेंट जोसेफ कॉलेज हैलीपेड से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।




नैनीताल, भवाली, भीमताल क्षेत्रों में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
धामी के विजन से एमडीडीए ने बदली आईएसबीटी की सूरत, 27.50 करोड़ के कायाकल्प का काम अंतिम चरण में
टिहरी विकास प्राधिकरण में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप, दो सहायक अभियंता आमने-सामने
मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं