विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में बड़ा बदलाव, राम माधव बने उत्तराखंड प्रभारी

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में बड़ा बदलाव, राम माधव बने उत्तराखंड प्रभारी
देहरादून
2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। भाजपा ने उत्तराखंड के लिए राम माधव को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की ओर से घोषित नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई नियुक्ति के साथ दुष्यंत कुमार गौतम की उत्तराखंड प्रभारी की जिम्मेदारी समाप्त हो गई है।



भाजपा ने उत्तराखंड समेत 2027 में विधानसभा चुनाव वाले राज्यों के लिए संगठनात्मक स्तर पर प्रभारी और सह-प्रभारियों में बदलाव किया है। उत्तराखंड में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में नई प्रभारी टीम के सामने संगठन को चुनावी तैयारियों के लिए दिशा देने, प्रदेश नेतृत्व के साथ समन्वय करने और चुनावी रणनीति को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी रहेगी। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश प्रभारी राम माधव और सह-प्रभारियों अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज का स्वागत किया। उन्होंने नई टीम के साथ संगठन को और मजबूत करने की बात कही। भाजपा के इस संगठनात्मक बदलाव को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी ने उत्तराखंड के साथ-साथ अन्य चुनावी राज्यों के लिए भी नई संगठनात्मक टीमों की घोषणा की है।






मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ में लगभग 217 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
प्रमुख सचिव ने राजाजी नेशनल पार्क एवं फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क के प्रस्तावित ईको-सेंसेटिव जोन के संबंध में ली बैठक
अंकिता भंडारी हत्याकांड: उत्तराखंड पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार किए थे तीनों आरोपी, 88 दिन में दाखिल की चार्जशीट
मुख्य सचिव ने किया दून विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी की लहर