जिला पंचायत अध्यक्ष हरिद्वार किरण चौधरी ने किया खानपुर दल्लावाला से अभियान का शुभारंभ, गांव-गांव स्वच्छता का संदेश पहुंचाने की तैयारी

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत हरिद्वार में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान
जिला पंचायत अध्यक्ष हरिद्वार किरण चौधरी ने किया खानपुर दल्लावाला से अभियान का शुभारंभ, गांव-गांव स्वच्छता का संदेश पहुंचाने की तैयारी
हरिद्वार
स्वच्छता को जनअभियान का रूप देने के उद्देश्य से हरिद्वार जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत की ओर से व्यापक स्तर पर सफाई अभियान शुरू किया गया है। अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, रास्तों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
अभियान का शुभारंभ खानपुर क्षेत्र से जिला पंचायत अध्यक्ष किरण कुमार चौधरी द्वारा किया गया। इस दौरान जिला पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय लोग अभियान में शामिल हुए और विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए अपने आसपास गंदगी नहीं फैलाने तथा कूड़े का उचित निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला पंचायत हरिद्वार के अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार बिश्नोई ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए जिला पंचायत स्तर से आवश्यक तैयारियां की गई हैं। अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि केवल सरकारी स्तर पर सफाई अभियान चलाने से स्वच्छता का लक्ष्य पूरी तरह हासिल नहीं किया जा सकता। इसके लिए आम जनता की भागीदारी भी जरूरी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, प्रतिष्ठान और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभाए तो गांवों और कस्बों को साफ-सुथरा बनाया जा सकता है।
गांव-गांव पहुंचाया जाएगा स्वच्छता का संदेश
जिला पंचायत की ओर से अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे खुले में कूड़ा न डालें, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं और सफाई व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय प्रशासन एवं जिला पंचायत का सहयोग करें।
अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों द्वारा निर्धारित क्षेत्रों में सफाई करने के साथ-साथ कूड़े को हटाने और आसपास के स्थानों को स्वच्छ बनाने का कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि स्वच्छता अभियान को केवल एक दिन तक सीमित न रखते हुए लगातार जारी रखने की आवश्यकता है।
जनभागीदारी से ही सफल होगा अभियान
‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों के अंदर स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करना है। अभियान के दौरान लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि स्वच्छता केवल सरकारी विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
जिला पंचायत अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करें। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से अपने आसपास सफाई रखने का आह्वान भी किया गया।
जिला पंचायत की ओर से शुरू किए गए इस अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की दिशा में प्रयास तेज होने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में अभियान के तहत जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।




टिहरी विकास प्राधिकरण में मानचित्र को लेकर विवाद, सहायक अभियंता ने उपाध्यक्ष को भेजा स्पष्टीकरण
नैनीताल, भवाली, भीमताल क्षेत्रों में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी 22 सितंबर को माँ नन्दा सुनन्दा के करेंगे दर्शन
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
धामी के विजन से एमडीडीए ने बदली आईएसबीटी की सूरत, 27.50 करोड़ के कायाकल्प का काम अंतिम चरण में