राष्ट्रीय सेवा योजना का छठा दिन रहा महत्वपूर्ण। स्वयंसेवियों ने लोगों को बताएं नशे के दुष्परिणाम। ना नशा करेंगे ना करने देंगे का संकल्प लेने की अपील।

ऋषिकेश
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर के छठवें दिवस का शुभारंभ सर्वधर्म प्रार्थना एवं योगाभ्यास के साथ हुआ। कार्यक्रम अधिकारी रामगोपाल रतूड़ी ने बताया कि आज स्वयंसेवियों ने चार ग्रुप में जाकर आसपास के क्षेत्र में नशा मुक्ति पर लोगों को जागरूक किया। लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। लोगों को नशा न करेंगे न करने देंगे का संकल्प लेने की अपील की।

नशा एक ऐसी बुराई है जो हमारे समूल जीवन को नष्ट कर देती है। नशे की लत से पीड़ित व्यक्ति परिवार के साथ समाज पर बोझ बन जाता है। युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा नशे की लत से ग्रसित होती जा रही है। बौद्धिक सत्र में पर्यावरण विद् हेमंत गुप्ता पर्यावरण संरक्षण समिति एवं कचरा प्रबंधन के प्रांत संयोजक, जिला नोडल अधिकारी विजयपाल सिंह, कचरा प्रबंधन के जिला प्रमुख अनीता कोहली, प्रधानाचार्य उमाकांत पंत, नरेंद्र सिंह रावत मनोज गुप्ता कार्यक्रम अधिकारी रामगोपाल रतूड़ी, रविंद्र सिंह परमार उपस्थित रहे। हेमंत गुप्ता ने कहा यह ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है कि पर्यावरण को बचाकर हम मानवता को बचा रहे हैं। हमें यह अपने अस्तित्व के लिए करना है न कि धरती के अस्तित्व के लिए। पर्यावरण की गुणवत्ता में सुधार करना उसकी रक्षा करना और उसे बनाए रखना हमारा पहला कर्तव्य है। विनीता कोहली ने कहा कि हमें कचरा नहीं करना चाहिए और सूखा कूड़ा तथा गील कूड़ा अलग-अलग ही रखना चाहिए। जिला नोडल अधिकारी विजयपाल सिंह ने कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना हमें जीवन जीने की कला सिखाता है और समाज में रहकर समाज के जिम्मेदार नागरिक के रूप में हमारे अस्तित्व को बनाता है।



अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’, पखवाड़े के रूप में होगा आयोजित : मुख्यमंत्री
विभिन्न संगठनों एवं प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया
उत्तराखण्ड के वास्तविक एवं सतत विकास के लिए राज्य के गांवों तक अवसंरचना एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना आवश्यक-दिनेेश अग्रवाल
रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें- मुख्यमंत्री
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए राज्य स्तरीय विपणन केंद्र