मास्टर दिनेश चंद को मिली जीत की और अधिक ताकत ! बॉबी पंवार मोहित डिमरी त्रिभुवन चौहान मास्टर के काफिले में जुड़े। प्रेस कॉन्फ्रेंस में तमाम मुद्दों पर उठाए सवाल।

ऋषिकेश
ऋषिकेश में निर्दलीय चुनाव लड़ रहे मास्टर दिनेश चंद्र के समर्थन में उत्तराखंड बेरोजगार संघ और उत्तराखंड भू कानून एवं मूल निवास संगठन भी आ गया है। इसके अलावा केदारनाथ के निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन चौहान ने भी मास्टर दिनेश चंद को जीत दिलाने के लिए अपना समर्थन दिया है।

बता दे कि आज उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार और उत्तराखंड भू कानून एवं मूल निवास के प्रदेश संयोजक मोहित डिमरी व केदारनाथ के निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने मास्टर दिनेश चंद को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील मतदाताओं से की। मौके पर तीनों वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय दलों के नेता क्षेत्रवाद को बढ़ावा दे रहे हैं और आरोप मास्टर की टीम पर लगा रहे हैं। उन्होंने अंदेशा जताया कि राष्ट्रीय पार्टियां अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए फर्जी वोटर बुलाकर चुनाव प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए चुनाव आयोग को इन पर नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्वार्थ सिद्धि के लिए शहर में मेयर सीट आरक्षित करने के लिए तानाशाही अपनी गई है। देहरादून और हल्द्वानी नगर निगम को छोड़कर ऋषिकेश को टारगेट किया है। राष्ट्रीय पार्टियों ने अपने जर्नल दावेदारों के साथ धोखेबाजी की है। उन्होंने सरकार पर फेलियर होने का आरोप भी लगाया है। कहना है कि टिहरी विस्थापितों को आज तक राजस्व ग्राम का दर्जा तक नहीं दिया गया है। बॉबी पंवार मोहित डिमरी और त्रिभुवन चौहान ने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर भी कई प्रकार की गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए कटाक्ष किये। मौके पर मौजूद सुधीर राय रावत ने कहा कि आज नगर निकाय चुनाव केवल चुनाव नहीं बल्कि पहाड़ की अस्मिता का सवाल बन गया है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को सोच समझकर वोट देने की जरूरत है। शहर में केवल मास्टर दिनेश चंद ही सही प्रत्याशी चुनाव मैदान में मौजूद हैं। यह चुनाव राज्य की राजनीति में बदलाव लाने वाला चुनाव है। उन्हें उम्मीद है कि मास्टर दिनेश चंद ऋषिकेश में राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशियों को पहचानते हुए 10 हजार मतों के अंतर से जीत दर्ज करेंगे।





सीएम धामी के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश
मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने समझा उत्तराखण्ड का मॉडल
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान
नगर निगम ऋषिकेश में निर्माणाधीन भवन, पार्किंग एवं विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न
एसएसपी श्वेता चौबे ने थाना चंबा में आकस्मिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी