रोटरी क्लब ऋषिकेश दिवास ने मनाया रोटरी का 120 वां साल।

ऋषिकेश
रोटरी क्लब ऋषिकेश दिवास ने अपना 120वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। क्लब की अध्यक्षा तनु जैन ने बताया कि आज से 120 वर्ष पूर्व 1905 में रोटरी की शुरुआत हुई थी और उसका मकसद है जरूरतमंद लोगों की खुशियों के बारे में सोचना और उनको पूरा करना। इस मौके पर क्लब की ओर से बच्चों के लिए 50 डोमिनोस् पिज़्ज़ा एवं पस्ट्री बाँटी गयी। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। जिसके परिणाम स्वरूप बच्चों को मेडल दिये गए।

कार्यक्रम की शुरुआत रोटरी का बर्थडे केक काट कर की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी क्लब के वरिष्ठ रोटेरियन नवनीत नागलिया एवं राजीव गर्ग रहे। नीरजा देवभूमि चरिटेबल ट्रस्ट की संचालिका नीरजा गोयल एवं नूपुर गोयल के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पे क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट यामिनी कौशल, सचिव शुभांगी रैना, मीनाक्षी अगरवाल, माधवी गुप्ता, राखी, ऋतु असूजा, रेणु गुप्ता आदि उपस्थित रहे।



रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें- मुख्यमंत्री
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए राज्य स्तरीय विपणन केंद्र
कुंभ मेला तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप, दक्षद्वीप एवं कनखल क्षेत्र का किया निरीक्षण
नई दिल्ली में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से शिष्टाचार भेंट करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
अत्याधुनिक रडार से तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन जांच