आग लगने से स्कॉर्पियो जलकर खाक। देखे कहा मची हलचल।

ऋषिकेश
ऋषिकेश में श्यामपुर स्थित गुर्जर प्लॉट के पास सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो में संदिग्ध रूप से अचानक आग लग गई आग लगने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक स्कॉर्पियो जलकर पूरी तरीके से खाक हो गई। प्रथम दृष्टि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से स्कॉर्पियो में आग लगने की जानकारी मिली है।
फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम को करीब पांच बजे श्यामपुर स्थित गुर्जर प्लॉट के पास सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो कर से लोगों ने पहले धुआं और फिर आग के लपटे उठती हुई देखी। आग लगते हुए देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने पहले बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग धीरे-धीरे विकराल रूप लेने लगी। इसके बाद घटना की जानकारी तत्काल फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंची। लेकिन फायर कर्मियों के मौके पर पहुंचने तक स्कॉर्पियो पूरी तरीके से जलकर खाक हो गई। फायर ब्रिगेड ने पानी की बौछार डालकर स्कॉर्पियो पर लगी आग को पूरी तरीके से शांत किया। प्रभारी एफएसओ सुनील रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से स्कॉर्पियो में आग लगी होनी प्रतीत हो रही है। आग लगने से किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है। स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट के आधार पर मलिक का पता लगाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग
युवा कांग्रेस का लखनपुर चुंगी में ‘Call for Protest’ अभियान; कल रुद्रपुर में कलेक्टर कार्यालय घेराव की अपील
आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं 40 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की विकास की रीति- नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा
डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिलेगा प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार