भरत मंदिर इंटर कॉलेज में लगी साइबर क्राइम की पाठशाला। छात्रों को साइबर क्राइम से बचने की मिली जानकारी। साइबर विशेषज्ञों ने बचाव के दिए टिप्स।
साधना न्यूज़ लाइव
1 year ago


भरत मंदिर इंटर कॉलेज में लगी साइबर क्राइम की पाठशाला। छात्रों को साइबर क्राइम से बचने की मिली जानकारी। साइबर विशेषज्ञों ने बचाव के दिए टिप्स।
ऋषिकेश
श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के परशुराम सभागार में साइबर क्राइम की पाठशाला लगी। जिसमे छात्रों को किताबी पढ़ाई से हटकर साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। साइबर क्राइम किस प्रकार से होता है इसके बारे में जानकारी दी और छात्रों को साइबर क्राइम से बचने के टिप्स भी दिए। छात्रों ने जानकारी मिलने के बाद जागरूक रहने का संकल्प भी लिया।

गुरुवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश के स्व महंत परशुराम सभागार में छात्र छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी के संरक्षत्व मे साइबर क्राइम के विशेषज्ञ विनोद डोभाल एवं आशुतोष के माध्यम से अनेक उपयोगी जानकारियां प्रदान की गई।
उन्होंने बताया कि इंटरनेट के युग ने जहां जीवन को बहुत ही सरल और उपयोगी बनाया है। वहीं इसी तकनीकी में ऐसे अनेक साइबर क्राइम हो रहे हैं जिनमें फंसने के बाद छूटना बहुत कठिन हो जाता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने समस्त छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम के गुण दोषों को समझाते हुए कहा कि वर्तमान समाज संपूर्ण विश्व को अपनी मुट्ठी में बंद कर चुका है। लेकिन जो इसकी उपयोगिता को नहीं समझ पाते वे हमेशा दुखी रहते हैं। छात्र छात्राओं को इसके सद्पयोग के लिए प्रधानाचार्य ने प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी, लेफ्टीनेंट लखविंदर सिंह, शिवप्रसाद बहुगुणा, रंजन अंथवाल, विकास नेगी, जयकृत सिंह रावत, धनंजय सिंह रंगड़, भगवती जोशी, शालिनी कपूर, सुशीला बड़थ्वाल, शकुंतला आर्य, रेखा विष्ट, अनीता, अंजली रावत, नरेश चौहान, अजय सिंह, संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।

जनपद देहरादून में निरीक्षकों के हुए ट्रांसफर।
चारधाम ट्रांजिट कैंप में आतंकी हमले की सूचना से हड़कंप। पुलिस ने मॉक ड्रिल से परखी दक्षता। कई विभागों ने दिखाया आपसी तालमेल।
टप्पेबाज गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को दिए नियुक्त पत्र