चारधाम ट्रांजिट कैंप में आतंकी हमले की सूचना से हड़कंप। पुलिस ने मॉक ड्रिल से परखी दक्षता। कई विभागों ने दिखाया आपसी तालमेल।

चारधाम ट्रांजिट कैंप में आतंकी हमले की सूचना से हड़कंप। पुलिस ने मॉक ड्रिल से परखी दक्षता। कई विभागों ने दिखाया आपसी तालमेल
ऋषिकेश
चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां आतंकवादियों के घुसने की सूचना मिली। हालांकि, कुछ ही देर में साफ हो गया कि यह कोई वास्तविक हमला नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित एक मॉक ड्रिल थी। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में कोतवाली ऋषिकेश की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस बल ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर आम जनता को सुरक्षित निकाला और आतंकियों की धरपकड़ का अभ्यास किया। प्रशासन के मुताबिक आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल बेहतर करना, रिस्पांस टाइम को कम करना और जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। इस उच्च स्तरीय अभ्यास में कई सुरक्षा इकाइयों और प्रशासनिक विभागों ने हिस्सा लिया। उच्चाधिकारियों ने सभी टीमों की सतर्कता और बेहतरीन तालमेल की सराहना करते हुए मॉक ड्रिल को पूरी तरह सफल घोषित किया।




टिहरी विकास प्राधिकरण में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप, दो सहायक अभियंता आमने-सामने
मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री
नवनियुक्त नामित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
मुख्यमंत्री ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना