टिहरी विकास प्राधिकरण में मानचित्र को लेकर विवाद, सहायक अभियंता ने उपाध्यक्ष को भेजा स्पष्टीकरण

टिहरी विकास प्राधिकरण में मानचित्र को लेकर विवाद, सहायक अभियंता ने उपाध्यक्ष को भेजा स्पष्टीकरण
नरेंद्रनगर – जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण (डीडीए) टिहरी में मानचित्र स्वीकृति को लेकर विवाद सामने आया है। मामले में सहायक अभियंता पंकज पाठक ने प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को पत्र भेजकर अपने ऊपर लगाए गए आरोपों के संबंध में स्पष्टीकरण दिया है।
पत्र के अनुसार, संबंधित मानचित्र ऑनलाइन माध्यम से 31 दिसंबर 2025 को प्रस्तुत किया गया था, जिसे तत्कालीन उपाध्यक्ष ने 6 अप्रैल 2026 को स्वीकृति दी थी। इसके बाद 5 जून 2026 को शुल्क जमा कराया गया और 28 जून 2026 को बैंक गारंटी प्रस्तुत की गई। पत्र में कहा गया है कि मानचित्र 15 जुलाई 2026 को जारी किए जाने की बात कही गई, जबकि अभिलेखों के अनुसार इसे 27 अगस्त 2026 को जारी किया गया। सहायक अभियंता ने अपने स्पष्टीकरण में कहा कि 29-30 जून को नए मानचित्र को अपलोड किया गया था, लेकिन संबंधित फाइल उनके लॉगिन में नहीं खुल रही थी। उन्होंने बताया कि फाइल को दूसरे अधिकारी के लॉगिन में ट्रांसफर किया गया और बाद में पुनः उनके लॉगिन में भेजा गया। 27 अगस्त को उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से मानचित्र पर डिजिटल सिग्नेचर कर जारी करने के निर्देश मिले। पत्र में सहायक अभियंता ने यह भी कहा कि डिजिटल सिग्नेचर से पहले उन्होंने पुराने स्वीकृत मानचित्र की दोबारा जांच की। जांच में भवन उपविधि के तहत बेसमेंट, ऊंचाई, एफएआर, तलों की संख्या और पार्किंग आदि से जुड़े प्रावधानों का उल्लेख किया गया है। साथ ही नए मानचित्र में स्टिल्ट एरिया को लेकर अंतर होने की बात भी सामने रखी गई है। कहा कि मेरे द्वारा निर्गत मानचित्र में किसी प्रकार का कोई कूटरचित दस्तावेज तैयार नहीं किया गया है।




जिला पंचायत अध्यक्ष हरिद्वार किरण चौधरी ने किया खानपुर दल्लावाला से अभियान का शुभारंभ, गांव-गांव स्वच्छता का संदेश पहुंचाने की तैयारी
नैनीताल, भवाली, भीमताल क्षेत्रों में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी 22 सितंबर को माँ नन्दा सुनन्दा के करेंगे दर्शन
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
धामी के विजन से एमडीडीए ने बदली आईएसबीटी की सूरत, 27.50 करोड़ के कायाकल्प का काम अंतिम चरण में
टिहरी विकास प्राधिकरण में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप, दो सहायक अभियंता आमने-सामने