इनर व्हील क्लब ऋषिकेश ने जिला अध्यक्ष के दौरे पर किया डेस्क और सिलाई मशीन दान।


ऋषिकेश
इनर व्हील क्लब ऋषिकेश ने आज एक भव्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें क्लब ने जिला अध्यक्ष के दौरे के दौरान समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। इस अवसर पर क्लब ने एक स्कूल को 10 डेस्क दान किए। जिनकी प्रति डेस्क लागत 1600 रुपए है। इसके अतिरिक्त क्लब ने महिलाओं के आत्मनिर्भरता और कौशल विकास के लिए एक सिलाई मशीन दान की। जो महिलाओं को अपने जीवन में नए अवसर प्रदान करेगी। इस समारोह की गरिमा को और बढ़ाने के लिए इनर व्हील क्लब की जिला अध्यक्ष सुजाता आहूजा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

सुजाता आहूजा ने समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से सभी को प्रेरित किया। क्लब की अध्यक्ष नलिनी शर्मा और उनकी पूरी टीम ने इस आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित किया। जिसमें क्लब के सभी सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए। सुजाता आहूजा ने क्लब की इस सेवा भावना और सामुदायिक कार्यों की अत्यधिक सराहना की और क्लब के योगदान को समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत बताया। क्लब की अध्यक्ष नलिनी शर्मा ने कहा हमारे लिए यह गर्व का विषय है कि हम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस तरह के कार्यक्रम न केवल हमारी सेवा भावना को प्रदर्शित करते हैं। बल्कि हमें एकजुट होकर समाज के लिए और अधिक काम करने की प्रेरणा भी देते हैं। हम अपने कार्यों से और भी लोगों की मदद करने के लिए तत्पर हैं। इस आयोजन ने इनर व्हील क्लब ऋषिकेश के सेवा मिशन को और भी मजबूत किया और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उनके निरंतर प्रयासों को और उजागर किया।

जनपद देहरादून में निरीक्षकों के हुए ट्रांसफर।
चारधाम ट्रांजिट कैंप में आतंकी हमले की सूचना से हड़कंप। पुलिस ने मॉक ड्रिल से परखी दक्षता। कई विभागों ने दिखाया आपसी तालमेल।
टप्पेबाज गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को दिए नियुक्त पत्र