चोर को पुलिस ने बाइक के साथ किया गिरफ्तार।

ऋषिकेश
ऋषिकेश में नटराज श्यामपुर बाईपास मार्ग पर सड़क हादसे का शिकार हुई बाइक चोरी हो गई। घायल जब इलाज के बाद अपनी बाइक लेने घटनास्थल पर पहुंचा तो उसे अपनी बाइक नदारत मिली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी और बाइक बरामद करने की मांग की। शिकायत पर पुलिस ने मामले में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया और चोर की तलाश शुरू की। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने आज बाइक सहित चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम राहुल है और वह कनखल हरिद्वार का रहने वाला है। आरोपी यहां एक होटल कर्मचारी है। जो नशे का आदी है और नशे का सामान खरीदने के लिए ही आरोपी ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को चोरी कर बेचने का प्रयास किया। इससे पहले की आरोपी बाइक को बेचता पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


हरेला पर्व पर मालन धाम में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण हमारी संस्कृति और जिम्मेदारी : ऋतु खण्डूडी भूषण
एमडीडीए का बड़ा शिकंजा, 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई निर्माणों पर सीलिंग
देहरादून महायोजना-2041 के आठवें दिन उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे विकसित दून के सुझाव
हर्रावाला रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास उत्तराखंड के विकास को देगा नई गति : त्रिवेन्द्र सिंह रावत
सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के तहत जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में जनपद को मिली बडी सौगात
मुख्य सचिव ने ली नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा