विद्या मंदिर में नई प्रबंध समिति का हुआ गठन। पहली बैठक में छात्रों के भविष्य को लेकर चिंतन। छात्र हित में कई सुझावों पर भी लिया निर्णय।

ऋषिकेश
आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नई प्रबंध समिति का गठन हो गया है। जिसकी पहली बैठक सभागार में हुई है। बैठक में छात्र-छात्राओं की बेहतर शिक्षा को लेकर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि छात्रों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाएंगे।
बता दे कि आज प्रबंध समिति की बैठक का शुभारंभ प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि आज से प्रभावी हुई नई प्रबंध समिति का कार्यकाल अगले तीन वर्ष तक रहेगा। विद्या भारती की योजना के अनुसार ही प्रबंध समिति का संचालन किया जाता है। प्रबंध समिति में जुड़े नए सदस्यों का स्कूल की ओर से स्वागत और सम्मान किया गया है। मीडिया प्रभारी नरेंद्र खुराना ने बताया कि समिति से जुड़े सदस्यों ने छात्र हित में हमेशा काम करने का संकल्प लिया है। छात्रों की शिक्षा और उनके शारीरिक विकास को लेकर कुछ सुझाव भी सदस्यों ने स्कूल प्रबंधन को दिए हैं। जिन्हें जल्द ही अमल में लाया जाएगा।








IFFI-2026 के Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग डेस्टिनेशन्स पर सत्र में चर्चा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन
आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
IFFI-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने की उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना
बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण