रोटरी क्लब ऋषिकेश दिवास ने लगाया फ्री महिला जांच शिविर। 100 से अधिक महिलाओं ने उठाया लाभ।

ऋषिकेश
मायाकुण्ड स्थित प्राचीन हनुमान मन्दिर में रोटरी क्लब ऋषिकेश द्वारा फ़्री महिला जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एस पी एस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश से आए 20 डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दी। टीम ने 101 महिलाओं को विटामिन और कैल्शियम की दवाईयां बांटी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ निधि उपाध्याय ने महिलाओं में होने वाली खून की कमी के कारण होने वाली बीमारियों के बारे में अवगत कराया। महिलाओं की जांच भी डॉक्टरों द्वारा की गयी।

सीमा डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल से आये डॉ अवनीश एवं 13 दंत चिकित्सकों की टीम ने 75 महिलाओं को दंत चिकित्सा के बारे में अवगत कराया एवं उनकी जांच व इलाज भी किया। जिसमें 35 मरीजों के दाँतों की सफाई, 15 की फिल्लिंग एवं 6 के दाँत भी निकाले गए। इस अवसर पर मोहन फाउंडेशन के संचित ने मरीजों को अंग दान एवं नेत्र दान के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर कोटा राजस्थान से आई रोटरी डिस्ट्रिक ३०५६ की उप राज्यपाल सुनीता तोमर जी ने भी शिरकत की।

इस मौके पर क्लब की अध्यक्षा तनु जैन ने कहा कि क्लब की तरफ से महिलाओं के लिए समय समय पर ऐसे मेडिकल कैंप भविष्य में भी लगाए जाते रहेंगे और कहा कि महिलाओं का स्वस्थ रहना अधिक अनिवार्य है। क्योंकि घर की महिला अगर स्वस्थ रहेगी तभी परिवार भी स्वस्थ रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कण्डवाल ने अपनी उपस्थिति दी एवं जांच कराने आयी महिलाओं को रोटरी क्लब ऋषिकेश दिवास की तरफ से बांटे जाने वाले 450 सैनिटरी पैड भी वितरित किये। इस मौके पर क्लब की मेंबर और पार्षद माधवी गुप्ता का सहयोग मिला।

रोटरी क्लब ऋषिकेश दिवास अपने तहे दिल से मन्दिर परिसर के महंत रामेश्वर दास का भी आभार व्यक्त करती है। इस कैंप में क्लब की सचिव डॉ शुभांगी रैना, क्लब सलाहकार राजीव गर्ग, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के बेस्ट काउंसलर ओम प्रकाश गुप्ता एवं राजकीय चिकित्सालय के अधिकारी एस एस यादव सीएमएस डॉ प्रदीप कुमार चंदोला आदि उपस्थित रहे।



हरेला पर्व पर मालन धाम में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण हमारी संस्कृति और जिम्मेदारी : ऋतु खण्डूडी भूषण
एमडीडीए का बड़ा शिकंजा, 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई निर्माणों पर सीलिंग
देहरादून महायोजना-2041 के आठवें दिन उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे विकसित दून के सुझाव
हर्रावाला रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास उत्तराखंड के विकास को देगा नई गति : त्रिवेन्द्र सिंह रावत
सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के तहत जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में जनपद को मिली बडी सौगात
मुख्य सचिव ने ली नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा