राष्ट्र सेविका समिति की ओर से चले 6 दिवसीय वर्ग का हुआ समापन।

ऋषिकेश
आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज मे चला राष्ट्र सेविका समिति की ओर से 6 दिवसीय वर्ग सम्पन्न हुआ। जिसमे अंतर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं का आत्मनिर्भर और समर्थवान बनने हेतु मुख्य शिक्षिका बहिन आयुषी सह शिक्षिका बहिन अन्नू ने यष्टि ,दण्ड व नियुद्ध आदि शारीरिक
प्रशिक्षण दिया। इसी श्रृंखला में वर्ग के समापन में राष्ट्र स्वयं सेवक संघ के माननीय सुशील पूर्व में बौद्धिक प्रमुख वर्तमान में उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के क्षेत्र कार्य कार्यकारिणी सदस्य का समिति की प्रशिक्षार्थियों को आत्मनिर्भर बनने हेतु मार्गदर्शन दिया। साथ ही डा. मंजू बडोला ने बालिकाओं को मां अष्टभुजा की तरह समर्थवान बनने के लिए शुभकामना दी। वर्ग के इस समापन समारोह में वर्ग कार्य वाहिका बहिन सुजाता टुटेजा एवं वर्ग की सर्व व्यवस्था प्रमुख बहिन यशोदा भारद्वाज व वर्ग की सह व्यवस्था प्रमुख बहिन ऋचा दीक्षित तथा नगर की कार्यवाहिका बहिन आशा बिष्ट तथा सभी सहयोगी बंधु भगिनी एवं अन्य उपस्थिति रहे।






मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ में लगभग 217 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
प्रमुख सचिव ने राजाजी नेशनल पार्क एवं फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क के प्रस्तावित ईको-सेंसेटिव जोन के संबंध में ली बैठक
अंकिता भंडारी हत्याकांड: उत्तराखंड पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार किए थे तीनों आरोपी, 88 दिन में दाखिल की चार्जशीट
मुख्य सचिव ने किया दून विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी की लहर