गरीब बेटी के लिए मददगार बना लायंस क्लब डिवाइन। अभिभावक बन दिया उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद और उपहार।
साधना न्यूज़ लाइव
2 years ago

गरीब बेटी के लिए मददगार बना लायंस क्लब डिवाइन। अभिभावक बन दिया उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद और उपहार।
ऋषिकेश
जरूरतमंदों की मदद करने के मामले में आगे रहने वाले लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने एक गरीब बेटी की शादी में अपना अहम योगदान दिया है। क्लब के सदस्यों ने बेटी को उपहार स्वरूप एक अलमारी उपलब्ध कराई है। अलमारी मिलने पर बेटी के परिजनों ने लायंस क्लब का आभार व्यक्त किया है।
लायंस क्लब के संस्थापक ललित मोहन मिश्रा और अध्यक्ष विनोद बिष्ट ने बताया कि शहर की एक गरीब बेटी के परिजनों ने क्लब के सदस्यों से संपर्क किया। बताया की बेटी की शादी करनी है। रिश्तेदारों के सहयोग से तमाम जरूरत का सामान एकत्रित किया जा रहा है। जिससे बेटी को तमाम जरूरत के उपहार के साथ ससुराल विदा किया जा सके। कुछ सामान की कमी है। मामला संज्ञान में आने के बाद बेटी की शादी की मदद के लिए क्लब के सदस्यों ने निर्णय लेकर एक अलमारी खरीद कर उपलब्ध करा दी। ललित मोहन मिश्रा ने बताया की बेटी किसी की भी हो बेटी बेटी ही होती है। इसलिए उस बेटी को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए अलमारी उपहार के रूप में दी गई है। भविष्य में भी जरूरतमंदों की मदद क्लब करता रहेगा। मौके पर सचिव विनीत चावला, महेश किंगर, जगमीत सिंह, रजत भोला, विकास ग्रोवर आदि उपस्थित रहे।







IFFI-2026 के Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग डेस्टिनेशन्स पर सत्र में चर्चा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन
आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
IFFI-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने की उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना
बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण