भरत मंदिर इंटर कॉलेज में चला स्वच्छता श्रमदान। उगी झाड़ियों को काटा कचरा किया एकत्रित। लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश।

भरत मंदिर इंटर कॉलेज में चला स्वच्छता श्रमदान। उगी झाड़ियों को काटा कचरा किया एकत्रित। लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश।
ऋषिकेश
श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में आज स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाया गया। छात्रों ने स्वच्छता अभियान में खुद शहर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का वचन दिया।

बता दे कि श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश के तत्वावधान में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अन्तर्गत स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाया गया। NCC, NSS के कैडेट एवं विद्यालय परिवार के साथ विधिक सेवा साक्षरता विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया। सभी ने मिलकर विद्यालय के आसपास उगी झाड़ियों का कटान किया और कचरे को एकत्रित कर प्लास्टिक के बैग में भरकर निस्तारित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता श्रमदान अभियान हमें अपने घरों से तथा आसपास के क्षेत्रों में चलाना चाहिए। साथ ही आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी जागृत करना चाहिए। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र को स्वच्छ बनाने का अभियान एक संकल्प के रूप में संपूर्ण देशवासियों ने स्वीकार किया है। इस अवसर पर NCC अधिकारी विकास नेगी, NSS कार्यक्रम अधिकारी धनंजय रंगड़, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रतिनिधि कुसुम उनियाल, विद्यालय के शिक्षक रमेश बुटोला, किशोर कुमार, किशन थापा, रोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।



एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं की समीक्षा की, बजट समय पर खर्च करने के दिए निर्देश
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने विभागीय परिसर में किया ध्वजारोहण