असीम उत्साह एवं उमंग से एनडीएस ने मनाया 76 वां गणतंत्र दिवस। कई कार्यक्रम हुए आयोजित।


ऋषिकेश
संपूर्ण भारतवर्ष में गणतंत्र के पर्व के रूप में 26 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पर्व को एनडीएस के सुसज्जित प्रांगण में भी पूर्ण उत्साह, उमंग, जोश एवं देश भक्ति की अप्रतिम भावना के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर अखंड भारत की आन, बान, शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण मुख्य अतिथि बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ. संजीव चोपड़ा (सेवानिवृत निदेशक, ताल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी) ने परम श्रद्धेय महंत बाबा राम सिंह महाराज एवं संत जोध सिंह महाराज के पावन सानिध्य में किया। समस्त विद्यालय परिवार द्वारा राष्ट्रीय गान गाया गया तथा गुरू भक्ति के माध्यम से ईश्वरीय अनुकंपा हेतु विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मधुर शबद गायन प्रस्तुत किया। विद्यालय की छात्रा हरमनप्रीत कौर द्वारा गणतंत्र का महत्व एवं आराध्या भट्ट द्वारा मानवता के कल्याण का संदेश देती कविता के माध्यम से आजादी के जश्न को अभिव्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का सर्वाधिक रोमांचक क्षण सभी सदनों द्वारा देश के विकास की प्रतीक झांकियों का प्रदर्शन था। जिसमें अंतरिक्ष में भारत की प्रगति के साथ-साथ जल, थल एवं वायु क्षेत्र में भारत की अतुलनीय तकनीकी प्रगति, कृषि क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रगति एवं खेलों के प्रचार प्रसार को दर्शाते हुए विशेष रूप से शतरंज के खेल में विश्व विजेता डी. गुकेश की जीत का जश्न मनाते हुए नृत्य एवं संगीत की स्वर लहरियों के साथ मनमोहक झांकियां निकाली गई एवं मोटरसाइकिल पर संतुलन बनाते हुए विद्यार्थियों द्वारा अद्भुत पिरामिड बनाकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। भारतीय संस्कृति की विशेषताएं एवं विविधता में एकता की दिव्य अनुभूति एवं अखंड भारत का संदेश देते हुए वंदे भारत नृत्य की प्रस्तुति ने उपस्थित जन समुदाय का मन मोह लिया। शैक्षिक सत्र 2024- 25 में अपनी विलक्षण प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर सार्थक कुकरेती एवं रितु रतूड़ी सर्वश्रेष्ठ कलाकार कनिष्ठ वर्ग में अगम्य नेगी, वरिष्ठ वरिष्ठ वर्ग में आयुषी सर्वश्रेष्ठ वक्ता ग्रुप ए ओम सेमवाल ग्रुप बी अक्षिता भट्ट, ग्रुप सी अनुश्री राजपूत, सर्वश्रेष्ठ गायिका अक्षिता राणा एवं आकृति घिल्डियाल, सर्वश्रेष्ठ वादक आदित्य चौहान, सर्वश्रेष्ठ नर्तक वंश पाल नर्तक् शैलजा, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेष्ठा सेमवाल, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालक वर्ग में निखिल रावत, बालिका वर्ग में सर्मा बडोनी को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंतर्सदनीय प्रतियोगिताओं के अंतर्गत शैक्षणिक ट्रॉफी ध्रुव सदन, सांस्कृतिक ट्रॉफी नचिकेता सदन, एथलेटिक्स ट्रॉफी नचिकेता सदन, वॉलीबॉल ट्रॉफी एकलव्य एवं मार्च पास्ट ट्रॉफी अभिमन्यु एवं एकलव्य सदन ने संयुक्त रूप से अर्जित की। कुल 14 ट्रॉफियों में से तीन ध्रुव सदन, पाँच एकलव्य सदन, दो अभिमन्यु एवं सात नचिकेता सदन ने जीती। सर्वश्रेष्ठ ट्रॉफी कॉक हाउस का विजेता नचिकेता सदन बना। शैक्षणिक सत्र 202425 के दस्तावेज के रूप में विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ई दीक्षा’ का विमोचन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं की रचनात्मक अभिव्यक्तियां प्रस्तुत की गई हैं। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने अपने ओजस्वी वक्तव्य में विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की एवं सदनों के नाम की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा उन्हें राष्ट्रहित हेतु सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। परम श्रद्धेय महंत बाबा राम सिंह जी महाराज द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को आदर व सम्मान का प्रतीक सिरोपा, विद्यालय के चेयरमैन डॉ. एस.एन. सूरी जी ने विद्यालय का स्मृति चिह्न एवं निर्मल संस्थान के निदेशक सरदार गुरविंदर सिंह जी ने उपहार भेंट किया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक परम श्रद्धेय महंत बाबा राम सिंह जी महाराज, व्यवस्थापक संत श्री जोधसिंह जी महाराज सहित मुख्य अतिथि डॉ. संजीव चोपड़ा, विद्यालय के चेयरमैन डॉ. एस.एन.सूरी, विद्यालय की शैक्षिक सलाहकार श्रीमती रेनू सूरी, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ललिता कृष्णास्वामी, एन. जी.ए. की प्रधानाचार्या सुश्री सुनीता शर्मा, हेडमिस्ट्रेस श्रीमती अमृतपाल डंग आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुश्री प्रिया चावला एवं श्रीमती नीरजा त्रिवेदी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अंततः राष्ट्रीय पर्व के रूप में आनंदोत्सव मनाते समस्त निर्मलदीप परिवार को मिष्ठान्न वितरित किया गया।