मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं को मिला खस्ता कचोरी का प्रसाद। लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने की सेवा।



ऋषिकेश
लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने मौनी अमावस्या के अवसर पर त्रिवेणी घाट पर गत माह से लगातार जारी चाय नाश्ते की सेवा में स्नानार्थियों को चाय-बंद के साथ साथ खस्ता कचौरी का प्रसाद वितरित किया।
क्लब संस्थापक लायन ललित मोहन मिश्र व अध्यक्ष ला विनोद बिष्ट ने बताया कि त्रिवेणी घाट पर जरूरतमंद और बेघरो के लिए दिसंबर माह से चाय नाश्ते की सेवा जारी है। जिसमें सुबह 6 बजे से आठ बजे तक स्नानार्थियों व जरूरतमंदों को चाय सेवा दी जा रही है। बताया कि यह सेवा प्रतिवर्ष शीतकाल में दी जाती है। सेवा का उद्देश्य प्रातः त्रिवेणी घाट पर स्नान करने वाले लोगो की सेवा करना तथा गरीब लोगो की सहायता करना है। इसके अलावा क्लब ने शीतकाल में कंबल वितरण व गर्म कपड़ों का भी वितरण किया है। इस सेवा में लगातार सहयोग करने वाले किशोर मेहता, हेमंत सुनेजा, दिनेश अरोड़ा, महेश किंगर, विकास ग्रोवर, विनीत चावला, शिवम अग्रवाल, गौतम कुमार, कमल प्रजापति, मोहित गनेरिवाला, कृष्णा कालरा आदि है।

मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को दिए नियुक्त पत्र
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
हरिद्वार प्रेस क्लब में संवाद कार्यक्रम का आयोजन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना