नहाने के दौरान गंगा में फिर हादसा। बैंक कर्मचारी गंगा में डूबा।



लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत गौ घाट पर नहाने के दौरान एक प्राइवेट बैंक कर्मचारी गंगा में डूब गया है। एसडीआरएफ गंगा में बैंक कर्मी की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। फिलहाल बैंक कर्मी का कुछ पता नहीं चला है। बैंक कर्मी की पहचान प्रदीप ढाका निवासी जिला हिसार हरियाणा के रूप में हुई है। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवान ने बताया कि बैंक कर्मी प्रदीप ढाका अपने चार दोस्तों के साथ बीते रोज घूमने के लिए आया था। गर्मी होने की वजह से सभी दोस्त लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत गौ घाट पर नहाने के लिए पहुंचे। नहाने के दौरान प्रदीप का अचानक पैर फिसला और वह गंगा की गहराई में डूब गया। दोस्तों ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंची। पूछताछ करने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में प्रदीप की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाना शुरु किया। फिलहाल गंगा में प्रदीप का कुछ पता नहीं चला है। सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। घटना की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है। बता दें कि इन दिनों पर्यटन सीजन शुरू हो गया है और कई पर्यटक बिना जानकारी के खतरनाक गंगा घाटों पर नहाने के लिए पहुंच रहे हैं। जो उनकी जान के लिए खतरा बन रहा है। हालांकि पुलिस ने खतरनाक गंगा घाटों पर पर्यटकों को जाने से रोकने के लिए कई चेतावनी बोर्ड लगाए हैं। जिन्हें पर्यटक अनदेखा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को दिए नियुक्त पत्र
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
हरिद्वार प्रेस क्लब में संवाद कार्यक्रम का आयोजन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना