हरिद्वार प्रेस क्लब में संवाद कार्यक्रम का आयोजन

.
हरिद्वार प्रेस क्लब में संवाद कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वार प्रेस क्लब में आज संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सचेत करना और राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर चल रही विधिक योजनाओं की जानकारी देना था।सचिव सिमरनजीत कौर ने ‘जागृति’ और ‘संवाद’ अभियान के लिए कहा कि प्राधिकरण का विशेष ध्यान अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लोगों को सशक्त बनाने पर है। उन्होंने बताया कि इस तरह के संवाद कार्यक्रमों से प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम होगी और कानून की बारीकियां आम लोगों तक पहुंच सकेंगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने कहा कि विधिक साक्षरता ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने का सबसे सशक्त माध्यम है। प्राधिकरण द्वारा संचालित ‘जागृति’ अभियान के तहत सुदूर क्षेत्रों में भी शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं और मुफ्त कानूनी सहायता से वंचित न रहे।






प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री
सुरक्षा को लेकर सूर्या रोशनी लिमिटेड काशीपुर प्लांट में विशेष पहल
ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस की कार्रवाई, 61 वर्षीय वारंटी गिरफ्तार
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
पंजाबी समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, सेवा, साहस और राष्ट्रभक्ति भारत की शक्ति का प्रतीक: मुख्यमंत्री