2 नवंबर को होगा भव्य अन्नकूट भंडारा। आवास विकास वेलफेयर एवं कल्चरल सोसाइटी का कार्यक्रम।


ऋषिकेश डेस्क
आवास विकास वेलफेयर एवं कल्चरल सोसाइटी 2 नवंबर को भव्य अन्नकूट कार्यक्रम का आयोजन करेगी। जिसमें कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रमों की समाप्ति के बाद अन्नकूट भंडारा भी किया जाएगा। समिति के महासचिव आशीष द्रविड़ ने बताया कि यह कार्यक्रम आवास विकास कॉलोनी में होगा। उन्होंने बताया कि भव्य अन्नकूट कार्यक्रम समिति की ओर से हर साल किया जाता है और हर साल यह कार्यक्रम और ज्यादा बेहतर तरीके से मनाया जाए इसके प्रयास किए जाते हैं। इसी कड़ी में 2 नवंबर को 16वें भव्य अन्नकूट कार्यक्रम के आयोजन की सभी तैयारी सोसाइटी ने पूरी कर ली है। ज्यादा से ज्यादा भक्त कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करें इसकी अपील सोसाइटी ने शहर वासियों से की है। जानकारी देने के दौरान सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, भंडारा संयोजक सुरेंद्र मोहन पाहवा, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार वर्मा, एस के पांडे, गिरधारी लाल अरोड़ा, हरिकिशन कोहली, रमाकांत गुप्ता, जोगिंदर सिंह, पूरन सिंह, एसपी अग्रवाल, तरुण नागपाल, गजेंद्र सिंह, दिनेश तंवर, नरेश अवस्थी, विपिन कुकरेजा, ऋषि अग्रवाल, रोहित भाटिया आदि उपस्थित रहे।

साहित्य पथ की मांग करेगी साहित्य सभा। लखनऊ की साहित्य सभा सीएम और रक्षा मंत्री को देगी ज्ञापन।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुई मातृशक्ति देवी दर्शन यात्रा। श्यामपुर की महिलाओं ने निशुल्क की सुरकंडा मंदिर की यात्रा। गढ़ महिला उत्थान समिति की पहल।
नीलकंठ के पास होंगे गुजरेश्वर महादेव के दर्शन। दावा- 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शनों का होगा पुण्य लाभ।
कोटद्वार में बाबा के नाम पर उपजा विवाद शांत। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से बनाए दूरी।
जयराम आश्रम में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर। युवाओं ने रक्तदान कर लिया मरीजों की जान बचाने का संकल्प। एम्स और जॉली ग्रांट अस्पताल की टीम शामिल।
डॉ. कमल डिमरी ने ‘बालारिष्ट’ पर शोध कर प्राप्त की पीएचडी की उपाधि। ज्योतिष जगत में हर्ष की लहर। कैबिनेट मंत्रियों सहित कई विद्वानों ने दी बधाई।