इनर व्हील क्लब ने मनाया बसंत पंचमी का त्यौहार। भगवती देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पहुंची क्लब की सदस्य। स्कूल को गिफ्ट किया म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट।

ऋषिकेश
इनर व्हील क्लब ने बसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया। इनर व्हील क्लब की सभी सदस्य बसंत पंचमी के पर्व पर भगवती देवी सरस्वती शिशु मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने पूजा पाठ हवन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मौके पर क्लब के सदस्यों ने स्कूल की म्यूजिक क्लास के लिए म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट स्कूल को गिफ्ट किये।

इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष नलिनी शर्मा ने बताया कि हर वर्ष बसंत पंचमी का त्यौहार क्लब की सदस्य धूमधाम से मानती हैं और किसी न किसी स्कूल में जाकर छात्रों के बीच पहुंचती हैं। जहां छात्रों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने का कोशिश करती हैं। इसी कड़ी में आज क्लब के सभी सदस्य भगवती देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने विशेष पूजा पाठ और हवन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मौके पर बसंत पंचमी को मनाने का महत्व भी छात्रों को बताया। इस दौरान स्कूल में म्यूजिक सिखाने वाले छात्रों की मदद के लिए स्कूल प्रबंधन को म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट भी उपलब्ध कराए। कार्यक्रम में क्लब के सदस्य रेखा गर्ग ने म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट देने में अहम भूमिका निभाई।


एमडीडीए का बड़ा शिकंजा, 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई निर्माणों पर सीलिंग
देहरादून महायोजना-2041 के आठवें दिन उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे विकसित दून के सुझाव
हर्रावाला रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास उत्तराखंड के विकास को देगा नई गति : त्रिवेन्द्र सिंह रावत
सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के तहत जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में जनपद को मिली बडी सौगात
मुख्य सचिव ने ली नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा
देहरादून महायोजना-2041 : सातवें दिन जीआरडी यूनिवर्सिटी में उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे भविष्य के दून की विकास रूपरेखा से जुड़े सुझाव