प्रयागराज महाकुंभ में हुआ कन्या एवं आचार्यवंदन। सैकड़ों की संख्या में हुए सम्मानित।


प्रयागराज
दिव्य और भव्य महाकुंभ में आज सैकड़ों की तादाद में कन्याओं का सम्मान किया गया।समाज को अपनी मेधा से दिशा व दशा देने वाले आचार्यों का भी वंदन किया गया। हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संपूर्ण राष्ट्र से प्रतिभागियों ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत परमादरणीय रामानंदाचार्य काशी पीठाधीश्वर रामकमलाचार्य, संगठन के राष्ट्रीय संयोजक गुणवंत कोठारी व सेवा कुंभ के संयोजक अमरनाथ जैसे गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन उपरांत सरस्वती वंदन करके किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा की गई सांस्कृतिक आध्यात्मिक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का मन मोह लिया।

हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संगठन संपूर्ण राष्ट्र के साथ 37 देशों में प्रकृति वंदन ,कन्या/नारी वंदन, राष्ट्ररक्षक वंदन, आचार्य वंदन, मातृ पितृ वंदन आदि कार्यक्रमों को प्रतीक रूप में आयोजित कर बच्चों में संस्कार के रूप में स्थापित करने का कार्य कर रहा। कन्या वंदन में बालकों द्वारा बालिकाओं का वंदन कराया गया। जिससे दृष्टि में नारी के प्रति सम्मान की भावना स्थापित हो।कार्यक्रम को प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र में आयोजित किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का समापन नीति श्लोकों के द्वारा किया गया।

जनपद देहरादून में निरीक्षकों के हुए ट्रांसफर।
चारधाम ट्रांजिट कैंप में आतंकी हमले की सूचना से हड़कंप। पुलिस ने मॉक ड्रिल से परखी दक्षता। कई विभागों ने दिखाया आपसी तालमेल।
टप्पेबाज गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को दिए नियुक्त पत्र