हरिद्वार का स्मैक तस्कर यहां हुआ गिरफ्तार।


मुनिकीरेती
पुलिस कप्तान आयुष अग्रवाल के निर्देश पर चलाई गई चेकिंग के दौरान मुनिकीरेती थाना पुलिस ने हरिद्वार के नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने 21 ग्राम स्मैक बरामद की है। स्मैक मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी पहले भी चोरी, अवैध हथियार रखने फोन नशा तस्करी करने के आरोप में जेल की हवा खा चुका है। इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि थाने के वरिष्ठुप निरीक्षक योगेश पांडे की टीम ने तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है आरोपी के कब्जे से इसमें के अलावा एक छोटा सा इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है। आरोपी की पहचान अहमद अली निवासी गंग नहर हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशा मुक्त राज्य के सपने को साकार करने की दिशा में पुलिस कम कर रही है। इसी कड़ी में आज पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध पुलिस को दिखाई दिया। तलाशी के लिए रोकने पर संदिग्ध घबरा गया। पुलिस ने किसी तरह उसे रोक कर तलाशी ली तो उसके पास से स्मैक बरामद हुई।

जनपद देहरादून में निरीक्षकों के हुए ट्रांसफर।
चारधाम ट्रांजिट कैंप में आतंकी हमले की सूचना से हड़कंप। पुलिस ने मॉक ड्रिल से परखी दक्षता। कई विभागों ने दिखाया आपसी तालमेल।
टप्पेबाज गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को दिए नियुक्त पत्र