यहां नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास। बचाव के लिए चाकू से भी हमला। मुकदमा दर्ज।


ऋषिकेश
ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक 13 वर्ष की नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास हुआ है। दुष्कर्म करने में नाकाम रहे आरोपी ने नाबालिग और उसकी मां पर अपने बचाव में घरेलू चाकू से हमला भी किया है। नाबालिग की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शहर में रहने वाली एक महिला कोतवाली आई। महिला ने बताया कि वह विधवा है और घर चलाने के लिए लोगों के घरों में काम करती है। उसकी 13 साल की एक बेटी है। जो बीते रोज स्कूल की छुट्टी होने के कारण घर पर अकेली थी। इस दौरान उनके घर पर किराए पर रहने वाला सोनू नाम का युवक घर में घुसकर बेटी से जबरदस्ती दुष्कर्म करने की कोशिश करता हुआ पकड़ा गया। इस दौरान सोनू ने अपने बचाव के लिए घरेलू चाकू से उन पर हमला भी किया जिसमें मामूली चोट मां बेटी को आई है। वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

चारधाम ट्रांजिट कैंप में आतंकी हमले की सूचना से हड़कंप। पुलिस ने मॉक ड्रिल से परखी दक्षता। कई विभागों ने दिखाया आपसी तालमेल।
टप्पेबाज गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को दिए नियुक्त पत्र
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय