इनर व्हील क्लब ऋषिकेश ने उल्लासपूर्ण तरीके से स्कूल के बच्चों के बीच मनाया होली उत्सव।


ऋषिकेश
इनर व्हील क्लब ऋषिकेश ने उल्लासपूर्ण तरीके से स्कूल के बच्चों के बीच मनाया होली उत्सव
इनर व्हील क्लब ऋषिकेश ने होली का त्योहार पूरे उत्साह और उमंग के साथ सरस्वती विद्या मंदिर रेलवे रोड में स्कूल के बच्चों के साथ मनाया। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष नलिनी शर्मा ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित किया एवं माँ सरस्वती के मस्तक पर गुलाल से तिलक किया । तदुपरांत सभी सदस्यों ने मिलकर सभी बच्चों को गुलाल के पैकेट वितरित किए और इस आयोजन को यादगार बनाया।
कार्यक्रम की सफलता पर क्लब की अध्यक्ष नलिनी शर्मा ने कहा कि होली का पर्व न केवल रंगों का बल्कि आपसी प्रेम और सौहार्द्र का भी प्रतीक है। इस तरह के आयोजन हमें एक-दूसरे के और करीब लाते हैं और हमारे क्लब के सौहार्द्र को और अधिक मजबूत करते हैं। इस उल्लासपूर्ण आयोजन ने सभी के चेहरे पर मुस्कान ला दी और क्लब के सदस्यों एवं स्कूल की प्रधानाचार्या अनीता रयाल एवं स्टाफ़ को बीच भाईचारे की भावना को एक दूसरे को गुंजिया खिलाकर और प्रगाढ़ किया ।
इस खूबसूरत आयोजन को सफल बनाने में मीनू डंग ,रेखा गर्ग ,वर्षा खन्ना ,मानवी खट्टर एवं रितु असूझा का विशेष योगदान रहा।

चारधाम ट्रांजिट कैंप में आतंकी हमले की सूचना से हड़कंप। पुलिस ने मॉक ड्रिल से परखी दक्षता। कई विभागों ने दिखाया आपसी तालमेल।
टप्पेबाज गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को दिए नियुक्त पत्र
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय