कुंजापुरी शैक्षिक भ्रमण पर गए छात्र। छात्रों को भारतीय संस्कृति की दी जानकारी।

कुंजापुरी शैक्षिक भ्रमण पर गए छात्र। छात्रों को भारतीय संस्कृति की दी जानकारी
ऋषिकेश
आज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आदर्श नगर के आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को कुंजापुरी मंदिर के शैक्षिक रूप से दर्शन करवाए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरु प्रसाद उनियाल ने बताया छात्र छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण पर ले जाने का उद्देश्य उन्हें शिक्षा के साथ अपने देवी देवताओं व भारतीय संस्कृति का बोध कराना रहा। इस प्रकार के भ्रमण छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान से अतिरिक्त जमीनी स्तर पर भौगोलिक स्थिति से भी अवगत करवाते हैं। शैक्षणिक भ्रमण पर जाने से पूर्व बच्चों की बसों को ऋषिकेश से विद्यालय के सदस्य अतुल जैन, आशु डंग, गजेंद्र सिंह नेगी, राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी के निदेशक राजेंद्र प्रसाद पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर के पर विद्यालय के आचार्य संतोष डबराल, भाग सिंह, दिगंबर, मनमोहन शाह, निशा, अपर्णा रावत, संजू शर्मा, स्वाति शर्मा, सुरभि, मीनाक्षी, प्रवीण, मुकेश आदि उपस्थित रहे।


एसएसबी 14वीं वाहिनी और सोसाइटी फॉर एनवायरमेंट का साझा संकल्प: हरेला पर्व पर डोईवाला कैंप में वृहद पौधारोपण
हरेला पर्व पर मालन धाम में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण हमारी संस्कृति और जिम्मेदारी : ऋतु खण्डूडी भूषण
एमडीडीए का बड़ा शिकंजा, 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई निर्माणों पर सीलिंग
देहरादून महायोजना-2041 के आठवें दिन उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे विकसित दून के सुझाव
हर्रावाला रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास उत्तराखंड के विकास को देगा नई गति : त्रिवेन्द्र सिंह रावत
सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के तहत जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में जनपद को मिली बडी सौगात