धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने स्थापना दिवस। बस अड्डा चौकी प्रभारी और पत्रकारों को किया सम्मानित। संगठन के उद्देश्य के बारे में दी जानकारी। देखे वीडियो।

ऋषिकेश डेस्क
राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने अपना दसवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम 72 सीड़ी गंगा घाट पर हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि बस अड्डा पुलिस चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां गंगा की भव्य आरती के साथ हुआ। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही। मौके पर मुख्य अतिथि बस अड्डा पुलिस चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल और देश के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों को संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। सभी को राम नाम का सटका और शॉल उड़ाई गई। सम्मान पाकर चौकी प्रभारी और पत्रकार काफी खुश नजर आए। उन्होंने सम्मान करने पर संगठन का आभार व्यक्त किया और समाज हित में हर संभव मदद देने का भरोसा भी दिया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघव भटनागर ने बताया कि कार्यक्रम में जरूरतमंद दर्जनों स्कूली बच्चों को पाठय सामग्री और स्टेशनरी वितरित की गई है। लोगों में सनातन धर्म की भावना को जागृत करने और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए पवित्र गीता की पुस्तके वितरित की है। राघव भटनागर ने बताया की आरती में उपस्थित गंगा भक्तों और अन्य लोगों को संगठन के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन धर्म को संरक्षित करने का है। इसके अलावा सनातन धर्म के बीच दरार पैदा करने वालों को सबक सिखाने का भी उद्देश्य है। उत्तराखंड में गैर हिंदू जो लव जिहाद, लैंड जिहाद करने का काम कर रहे हैं। उनको सलाखों के पीछे पहुंचने का मकसद भी संगठन की प्राथमिकता में शामिल है।